MTU MBA, MCA and BHMCT first semester students. Your
result for odd semester 2012-13
has been declared. To see your result
visit the following link :
MTU result for MBA, MCA and
BHMCT 2012-13
Analysis Of MTU MBA MCA Result
महामाया प्राविधिक विश्वविद्यालय (एमटीयू) के
विभिन्न पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर
परीक्षाफल में बीते वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई
है। पास फीसद में ये बढ़ोतरी एमटीयू के कक्षाओं में उपस्थित होने के सख्त नियमों की वजह से
संभव हो पाया है। रविवार से एमटीयू ने प्रथम
सेमेस्टर के परीक्षाफल घोषित करने शुरू कर दिए है। पहले चरण में एमसीए, एमबीए और होटेल
मैनेजमेंट प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित
किया गया। उल्लेखनीय है कि 11 जनवरी को विषम सेमेस्टर की लिखित परीक्षाएं समाप्त हुई थी, वहीं 15 जनवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं चली थी।
प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के नामांकन न होने
की वजह से विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 10 दिसंबर कीजगह 18 दिसंबर 2012 से शुरू हुई थी, लेकिन एमटीयू के परीक्षा नियंत्रण विभाग की तरफ से
परीक्षाओं के साथ-साथ मूल्यांकन कार्य शुरू
करा देने से परीक्षाफल लगभग समय पर
जारी कर दिया गया। एमबीए, एमसीए और होटल
मैनेजमेंट के प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल 26
जनवरी को ही तैयार कर लिया गया था। दूसरे
दिन सुबह इसे एमटीयू की वेबसाइट पर अपलोड
करने की प्रक्रिया पूरी हुई। एमबीए प्रथम
सेमेस्टर में 56 फीसद छात्र क्लियर पास है।
वहीं 16 से 17 फीसद छात्रों की एक विषय में
बैक है और 17 से 18 फीसद छात्रों की दो विषयों में बैक आई है। बीते वर्ष
की तुलना में परीक्षा परिणाम में 3 से 4 फीसद
की वृद्धि हुई है। उधर एमसीए प्रथम सेमेस्टर में भी बीते वर्ष की तुलना में तीन फीसद
की वृद्धि हुई है। एमसीए प्रथम सेमेस्टर में 52
फीसद छात्र बिना बैक पेपर के पास है। उधर
होटल मैनेजमेंट प्रथम सेमेस्टर में क्लियर पास
होने वाले छात्र 64 फीसद रहे है। एमटीयू से
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात से
बीटेक और बीफॉर्मा प्रथम सेमेस्टर
का परीक्षाफल भी घोषितकर दिया जाएगा। इसमें बीटेक एग्रीक्लचर प्रथम सेमेस्टर
का परीक्षाफल शामिल होगा। बीटेक के पांचवे
सेमेस्टर की ईसी की सभी ब्रांच, आइटी, सीएस
ब्रांच का परीक्षाफल सोमवार को घोषित
किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर
जेपी पाण्डेय ने बताया कि 31 जनवरी तक विषम सेमेस्टर परीक्षा के सभी पाठ्यक्रमों का परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा।
b.tech 2nd year [3rd sem] ka result kab aayega?????????